फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ऑटो बाजार में लौटी रौनक

Sat, 27 Sep 2025 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
एजेंसी में दोपहिया वाहन खरीदने के लिए मौजूद ग्राहक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवरात्र के पहले दिन से ही ऑटो बाजार में रौनक लौट आई है। शहर में करीब 150 से अधिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है। व्यापारी नौ दिन में 10 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान जता रहे हैं। जीएसटी में कमी और कंपनियों की आकर्षक स्कीमों ने ग्राहकों के लिए खरीदारी को आसान बना दिया है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन से ठीक पहले सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। इसके कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ कृषि उपयोग के लिए ट्रैक्टर की की खरीदारी को और इनके रेट जानने को ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बाइक के मुकाबले स्कूटी की बिक्री इस बार अधिक हो रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले समय में धनतेरस और फिर सहालग के मौसम में बड़े पैमाने पर खरीदारी होने की संभावना को देखते ही ऑटो मोबाइल क्षेत्र में खासा उत्साह नजर आ रहा है।






दाम जानने के लिए भी पहुंच रहे लोग



अयोध्या रोड स्थित टू व्हीलर एजेंसी के मैनेजर अविनाश यादव ने बताया कि पिछले साल की तुलना में कुछ ग्राहक बढ़े हैं। उम्मीद है कि आगे चलकर इसमें और बढ़ोतरी होगी। ज्यादातर लोग गाड़ियों का दाम लेकर एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। इस बार नौ दिनों में करीब दो करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन






बुकिंग में आई तेजी

अयोध्या रोड स्थित एजेंसी मालिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि छोटे वाहनों पर जीएसटी की दर कम होने से आम खरीदार उत्साहित हुए हैं। इसमें बुकिंग में भी तेजी आई है। 350 सीसी की गाड़ियों में 40 प्रतिशत जीएसटी होने से डिमांड घटी है। कम बुकिंग राशि वाली स्कीमें भी उत्साहित कर रही हैं। अभी तक 130 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें