जहांगीरगंज। शिक्षा क्षेत्र के जनेश्वरी बुजुर्ग में सहायक अध्यापक द्वारा बच्चों की पिटाई करने के बाद शिकायत करने गए परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
आरोप लगाया गया है कि यहां पर तैनात सहायक अध्यापक धर्मराज ने कक्षा पांच के छात्र अभिषेक व अनुष्का की डस्टर से पिटाई की थी। परिजनों ने इसकी शिकायत विद्यालय पहुंचकर अध्यापक से की। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि परिजन बच्चों को पीटने का कारण पूछ रहे हैं। जिसका जवाब सहायक अध्यापक देने के बजाय परिजनों से बहस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सहायक अध्यापक के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।