अंबेडकरनगर जनपद न्यायालय में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय का बहिष्कार किया। बाद में बैठक कर लाइब्रेरी के लिए आवश्यक खरीददारी करने पर विचार विमर्श किया।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ल ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो आगे भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के हित के लिए एसोसिएशन हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। ऐसे में अधिवक्ताओं को सहयोग करना होगा। मौके पर ताराकांत त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, नरसिंहनरायण सिंह, डीपी सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।