अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आनंद रमन ने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी लंबे समय से उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश सरकार सिर्फ समायोजन किए जाने का वायदा कर रही है, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का समायोजन किए जाने का वायदा किया था, लेकिन अब तक इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। कुछ अभ्यर्थियों का समायोजन कर प्रदेश सरकार ने महज औपचारिकता ही निभाई है।
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों का शीघ्र ही समायोजन किए जाने की मांग की। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो उसे इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा।
कहा कि प्रदेश सरकार की वायदाखिलाफी के चलते टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कहा कि उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं होगी। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान बृजभूषण, संजय, अमित कुमार, नन्हें, रामउजागिर आदि मौजूद रहे।