फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 परीक्षा केंद्रों पर आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीसरी आंख की निगरानी में जिले के 32 केंद्रों पर बुधवार को 34 हजार से अधिक परीक्षार्थी टीईटी परीक्षा देंगे। नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा निपटाने के लिए जहां पांच जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, वहीं आठ सचल दल भी लगातार परीक्षा पर निगाह रखेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए एक दिन पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। यदि कोई परीक्षा में गड़बड़ी करने का प्रयास करे, तो उससे सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन

बुधवार को दो पालियों में होने वाली टीईटी परीक्षा को नकल विहीन, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी प्रबंध संबंधित परीक्षा केंद्र पर पूर्ण कर लिए गए। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले 34 हजार 584 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 32 केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए संबंधित परीक्षा केंद्र के हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। ऐसे में पूरी परीक्षा तीसरी आंख की निगरानी के बीच निपटेगी। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कुल 70 पर्यवेक्षक, 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट की जहां तैनाती की गई है, वहीं 8 सचल दल भी लगातार परीक्षा पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

दो पालियों में होने वाली परीक्षा में सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होने वाली परीक्षा में 22 हजार 560 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि अपराह्न ढाई बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा में 12 हजार 34 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इस बीच जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने एक दिन पहले परीक्षा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा केंद्र पर पेयजल, प्रकाश व अस्थाई शौचालय की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए। निर्देश दिया कि यदि परीक्षा में कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करे, तो उससे सख्ती से निपटा जाए।
32 परीक्षा केंद्रों पर 34 हजार से अधिकारी परीक्षार्थी टीईटी परीक्षा देंगे। परीक्षा सकुशल व नकल विहीन निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

- विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें