फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दशक से आस्था का केंद्र बना है दुर्गा मठिया मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। करीब 100 वर्ष से आस्था का केंद्र बना हुआ है टांडा चौक स्थित शैलपुत्री मां दुर्गा मठिया मंदिर। सिद्धिपीठ के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में सच्चे मन से मन्नत मांगने पर पूरी जरूर होती है। वैसे तो प्रतिदिन पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन नवरात्र पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु विशेष पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। पुजारी अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि लगभग 100 वर्ष पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता बाबू त्रिलोकनाथ कपूर ने अपनी भूमि पर जनसहयोग से मंदिर का निर्माण कराया था। लगभग 29 वर्ष पूर्व मंदिर को भव्यता दी गई।
विज्ञापन

इसमें स्व. जामवंत प्रसाद बजाज, देवीप्रसाद गुप्ता, रामसुंदर गुप्ता का मुख्य योगदान रहा। बताया कि प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड व शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। कहा कि नवरात्र पर्व पर प्रतिदिन सुबह शाम आरती होती है, जिसमें आसपास के श्रद्धालु भागीदारी करते हैं। अंतिम दिन हवन पूजन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। कहा कि मंदिर की भव्यता को बनाए रखने के लिए सुरेशदास, रामलाल सोनी, सलित, सौरभ, शरद, शिवम, अखिलेश, आकाश तथा राहुल अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें