अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक हल्की धूप खिली रही जबकि शाम को अकबरपुर शहर में रुक-रुककर दो से तीन बार बूंदाबांदी हुई। दिन के तापमान में गिरावट के साथ मौसम का मिजाज बदला रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री था, जो बुधवार को घटकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 22 से गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस हो गया। यानी एक दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। बुधवार को दिन में हल्की धूप के बीच शाम को हुई बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव नजर आया। (संवाद)