फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू नदी में बहा किशोर, नहीं चला पता

Wed, 30 Jul 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नितिन जायसवाल।
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नाग पंचमी के अवसर पर रामबाग घाट सरयू नदी में स्नान करने गए एक 16 वर्षीय किशोर नितिन जायसवाल तेज धारा में बह गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद बड़े भाई व स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी की छानबीन कराई। अब गोरखपुर से एसडीआरएफ की टीम को युवक को तलाशने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की है। नितिन अपने बड़े भाई रोशन जायसवाल के साथ स्नान के लिए घाट पर गया था। नितिन मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजेरपुर गांव का रहने वाला था और जहांगीरगंज के गनपतपुर स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जन्म से पहले ही पिता धर्मेंद्र जायसवाल के निधन के बाद उसकी मां सुनीता देवी दोनों बेटों को लेकर मायके आ गई थीं और यहीं बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के बाद बड़ा भाई रोशन नदी से बाहर आ गया था। उसने नितिन को भी बाहर आने को कहा, लेकिन नितिन ने दो डुबकी और लगाकर आने की बात कही। इसी बीच नितिन का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सुभाष सिंह और थाना अध्यक्ष अजय प्रताप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास किए गए, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोरखपुर स्थित एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है, जो आने के बाद सघन तलाशी अभियान चलाएगी।

मां रो-रोकर बेहाल
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। नितिन के साथ अपने जीवन की उम्मीदें संजोने वाली मां अब एक बार फिर अतीत के दुखों में डूब गई हैं। सुनीता पति के गुजर जाने के सदमे को अपने दोनों बच्चों को देखकर भूल गई थीं। नितिन के डूबने के बाद एक बार फिर मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

नितिन जायसवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें