फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर ठीक करते लगा करंट, किशोर की मौत

Thu, 19 Oct 2017 05:35 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करंट लगने से मौत - फोटो : symbolic
विज्ञापन
मालीपुर क्षेत्र में ट्यूबवेल मोटर आपूर्ति दुरुस्त करने के दौरान करंट लगने से एक किशोर मौत हो गई। उधर अकबरपुर क्षेत्र में स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मालीपुर में सल्लाहपुर निवासी देवेंद्र (14) बुधवार शाम खेत में ट्यूबवेल के मोटर के तार दुरुस्तर कर रहा था। उसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार पर ग्रामीणों ने देवेंद्र को तार से अलग किया।

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


उधर अकबरपुर थानान्तर्गत मिर्जापुर गांव निवासी रामउजागिर (69) गुरुवार सुबह खेत जा रहा था। घर से कुछ दूर उसका हाथ बिजली के खंभे के स्टे वायर से छू गया। उसमें करंट उतरा था जिसक चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


गुहार पर ग्रामीणों ने उसे तार से अलग किया। आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें