फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झटका मशीन के तार में फंसकर किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। निजामपुर जैनापुर गांव में झटका मशीन के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। तार उसके गले में लिपट गया, जिससे गले में गहरा घाव हो गया। घटना आठ नवंबर की शाम की है। किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी अशोक कुमार ने रविवार को कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आबादी की जमीन पर तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। तार में झटका मशीन भी लगा रखी थी, जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।
आरोप है कि आठ नवंबर की शाम करीब छह बजे उनका पुत्र विकास कुमार दीपावली पर दीप जलाने के लिए साइकिल से अरविंद सिंह के घर जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में लगे करंट प्रवाहित तार में फंस गया। तार उसके गले में लिपटने से वह जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह उसकी जान बचाई जा सकी। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें