फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: निजी क्लिनिक में इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी किशोरी की तबीयत, जिला अस्पताल में टूट गईं सांसें

Mon, 27 Jul 2026 03:35 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में इंजेक्शन लगाने के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाने पर वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित क्लिनिक पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित क्लिनिक पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मेडिकल स्टोर व क्लिनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


अकबरपुर क्षेत्र के बरधा भिउरा गांव निवासी जितेंद्र के अनुसार, सोमवार सुबह उनकी पुत्री गरिमा (13) के पेट में दर्द उठा। वह उसे बीके मेडिकल स्टोर परिसर में संचालित क्लिनिक पर ले गए। वहां मौजूद बृजेंद्र (विजेंद्र) ने गरिमा को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। 

विज्ञापन


परिजनों ने पूछा तो संचालक ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिली तो परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। पिता ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करके मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने संचालक बृजेंद्र के खिलाक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर लेकर चले गए। ऐसे में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। फिलहाल मामले की सूचना संबंधित स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें