मिलावटी पेय पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने पांच नमूने लिए। टीम ने विभिन्न जगहों से दूध व कोल्ड ड्रिंक्स के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया।
बीते कुछ दिनों से नकली पेय पदार्थों की बिक्री की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। डीएम विवेक के निर्देश पर एफएसडीए के मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। टीम ने जहांगीरगंज बाजार स्थित रमेशचंद्र गुप्ता की दुकान से स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक्स का नमूना लिया।
सके बाद मामपुर बाजार स्थित गायत्री ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मनोज कुमार की दुकान से एक्वा फाइन पैकेज ड्रिंक वाटर का नमूना लिया। टीम यहां से अरियाबाजार पहुंची। वहां अमरीश की मिठाई की दुकान से दूध का नमूना लिया। दुलहूपुर बाजार स्थित अनिल मौर्या की दुकान से स्प्राइट व वाटर का नमूना लिया।