दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कन्या प्राथमिक विद्यालय मालीपुर के मैदान का फर्जी तरीके से गांव के ही एक व्यक्ति ने बैनामा करा लिया है। अब वह वह उस भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा है।
इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी दी गई कि जल्द ही निर्माण कार्य रुकवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।