संगठन अध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने कहा कि टीईटी अभ्यर्थियों को परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षु शिक्षक पद पर तैनाती तो कर दी गई, लेकिन उन्हें अब तक मानदेय भुगतान नहीं हो सका है। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
पांच माह से वे सब निरंतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मानदेय नहीं मिल पाया है। उन्हें अतिशीघ्र ही भुगतान कराया जाए। वक्ताओं ने कहा कि यदि किसी प्रशिक्षु शिक्षक की असमय मौत होती है, तो उनके परिजनों को 20 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने के साथ साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए।
कहा कि गया कि यदि उनकी मागों का निस्तारण आगामी 30 जून तक नहीं किया जाता, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान सुनीता, प्रतिभा, प्रियंका, संगीता, संतोष, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, बिपिन कुमार, धीरेंद्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।