फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तबादले के लिए व्हाट्सएप पर साथी तलाश रहे शिक्षक

Tue, 31 Dec 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ‘यदि कोई शिक्षक अयोध्या जाना चाहता है तो मेरे नंबर पर संपर्क कर सकता है। कोई शिक्षक आलापुर ब्लाॅक के प्राथमिक स्कूल से अकबरपुर ब्लाॅक के गांव या शहर के किसी स्कूल में आना चाहते हैं तो मुझसे जल्दी संपर्क करें। मेरे साथ म्यूचुअल होने से शहर क्षेत्र के एचआरए का लाभ भी मिलेगा।’ जिले के शिक्षक इस समय वाट्सएसप ग्रुपों पर इसी तरह की मनुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षकों के जनपद और अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले के निवासी कई शिक्षक-शिक्षिकाएं लखनऊ, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, मैनपुरी आदि जिलों में तैनात हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी दूसरे ब्लाॅक और शहरों में तैनात हैं। वे लंबे समय से अपने घर के नजदीकी स्कूलों में आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विभागीय अधिकारियों ने आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एक से दूसरे स्कूल में जाने के लिए संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपना सहमतिपत्र बीएसए कार्यालय में जमा करना होगा। इसे देखते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने स्कूल, ब्लाॅक, मोबाइल नंबर सहित जिले का ब्योरा डालना शुरू कर दिया है, ताकि एक से दूसरे ब्लाॅक व जिलों में जाने के इच्छुक शिक्षक उनसे संपर्क कर सकें। खंड शिक्षाधिकारी जांच करने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद ही पारस्परिक तबादला का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए बीपी सिंह ने बताया कि आदेश मिलने के बाद जिलास्तर पर तबादला प्रक्रिया पूरी करने के लिए समिति का गठन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें