फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर में घुसकर महिला को पीटा, छह के खिलाफ केस

Tue, 31 Dec 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अलीगंज के हिथुरी दाउदपुर गांव में कुछ लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही महिला की पिटाई भी की। इसमें उसे चोटें आईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में गांव निवासी बासमती ने कहा कि सोमवार देर शाम गांव के भविष्यचंद्र, रामचंद्र, अंकुर, शिवधनेश, परशुराम, अजय उसके घर में लाठी डंडो लेकर घुस गए। ईंट के चट्टे को गिरा दिया। तोड़फोड़ भी की। जब इसका विरोध किया, तो अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते वहां से भाग खड़े। मारपीट में महिला को चोटें आईं। बाद में महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें