कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते टीईटी उत्तीर्ण एकेडमिक मेरिट संघर्ष मोर्चा के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
मेरिट के आधार पर सहायक अध्यापक पद पर तैनाती की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश टीईटी पास एकेडमिक संघर्ष मोर्चा ने रविवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि प्रदेश सरकार लंबे समय से उनकी उपेक्षा कर रही है।
अब इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शीघ्र ही तैनाती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई तो विधान भवन के निकट धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
कहा कि वर्ष 2012 में निकाली गई विज्ञप्ति के आधार पर सहायक अध्यापक पद पर तैनाती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। प्रदेश सरकार ने इसे लेकर बढ़-चढ़कर वादे किए जो पूरे नहीं किए जा सके।
ऐसी उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही तैनाती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई तो विधान भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अपना हक हम लेकर ही रहेंगे। इस दौरान आनंद, दिनेश, अरविंद, अनिल व राजेश आदि मौजूद रहे।