फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जिम्मेदारी समझें शिक्षकः चौधरी

Mon, 06 Jul 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वे सोमवार को नवनिर्मित बीएसए कार्यालय भवन का लोकार्पण कर रहे थे। बसखारी मार्ग पर लगभग छह माह पूर्व बीएसए कार्यालय के भवन का निर्माण हो गया था। इस भवन में बाकायदा कार्य भी शुरू हो गया था। मगर इसका लोकार्पण नहीं हो सका था।
विज्ञापन


सोमवार को लोकार्पण करने पहुंचे शिक्षा राज्यमंत्री रामगोविंद चौधरी का पवित्र शिवबाबा के पास सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां से राज्यमंत्री बीएसए कार्यालय पहुंचे। जहां स्काउट गाइड्स ने बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया।

भवन का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए रामगोविंद चौधरी ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें और छात्र-छात्राओं को ऐसी शिक्षा दें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके ।
विज्ञापन


दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का छात्र छात्राओं को समुचित लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद रामगोविंद चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही उन्हें योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने का भी प्रयास करें।

श्री चौधरी ने कलेक्ट्रेट के पास स्थित डॉ. अंबेडकर व शहजादपुर चौक स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान डीएम विवेक, बीएसए डॉ. राजबहादुर मौर्य, सत्यप्रकाश मौर्य, किरन सिंह, अशोक मिश्र, विनोद श्रीवास्तव, रामविलास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें