फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्रांक न होने से बगैर ज्वाइनिंग के वापस लौटे नवनियुक्त अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नियुक्ति पत्रांक न होने के चलते आवंटित विद्यालयों में ज्वाइनिंग न मिलने से ज्यादातर नवनियुक्त अध्यापकों को मायूसी हाथ लगी। शनिवार को ऐसे शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताते हुए पत्रांक उपलब्ध कराए जाने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने सभी को बीआरसी को संबंधित अध्यापकों को नियुक्ति पत्रांक उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 69 हजार शिक्षकों के पद पर तैनाती के लिए बीते जिले में भी काउंसलिंग प्रक्रिया निपटी थी। इसके बाद बीते दिनों विकास भवन में 585 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया गया था। साथ ही 31 अक्तूबर तक संबंधित विद्यालय पहुंचकर ज्वाइनिंग का भी निर्देश दिया था। विद्यालय आवंटित होने से खुश नवनियुक्त अध्यापकों ने संबंधित विद्यालय पहुंचकर ज्वाइनिंग का प्रयास किया।
इनमें से ज्यादातर अध्यापक शनिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीएसए से शिकायत करते हुए कहा कि वे आवंटित विद्यालय में ज्वाइनिंग के लिए गए थे, लेकिन नियुकित पत्रांक लाने की बात कहकर संबंधित प्रधानाध्यापक ने ज्वाइन कराने से इंकार कर दिया। इससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए अतुल कुमार सिंह ने अध्यापकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे संबंधित बीआरसी कार्यालय पहुंचकर नियक्ति पत्रांक हासिल कर लें। इसके बाद सोमवार को आवंटित विद्यालय में पहुंचकर ज्वाइन कर लें। बताया कि इस संबंध में संबंधित बीआरी को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें