फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

585 अभ्यर्थियों की आज शिक्षक बनने की पूरी होगी मुराद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 585 सफल अभ्यर्थियों के शिक्षक बनने की मुराद शुक्रवार को पूरी होने वाली है। हवाई पट्टी पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को जिले के प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने दी। आयोजन स्थल पर तैयारियों को पूरा करने के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है। कहा कि आयोजन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए संबंधित विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में इन दिनों 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिले में दो दिन के अंदर रिक्त पदों के सापेक्ष काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन के निर्देश के क्रम में शुक्रवार 16 अक्तूबर को हवाई पट्टी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी द्वारा शिक्षक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। बताया कि अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पांच अभ्यर्थियों को देकर करेंगे। इसका एनआईसी से सीधा प्रसारण होगा। एनआईसी में प्रभारी मंत्री व डीएम के अलावा पांच अभ्यर्थी भी मौजूद रहेेंगे। इसके बाद विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा हवाई पट्टी पर 580 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
एडीएम ने इस कार्यक्रम के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। कहा कि प्रभारी मंत्री को आमंत्रण पत्र भेजने के साथ ही एनआईसी में पांच सफल अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध करायी जाए। 580 सफल अभ्यर्थियों की सूची हवाईपट्टी कार्यक्रम के लिए उपलब्ध करायी जाए। अकबरपुर व टांडा नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को कार्यक्रम स्थल की सफाई, शौचालय, सैनिटाइजेशन, पेयजल आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं, उपनिरीक्षक यातायात को हवाई पट्टी पर पार्किंग, मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन वाहनों के साथ मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें