फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर पालिका में जर्जर भवनों का पता लगाएंगे टीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश के मौसम में जर्जर हो चुके भवन कहीं हादसे का सबब न बन जाएं, इसके लिए नगर पालिका अकबरपुर ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे भवनों की खोज कराने के लिए ईओ बीना सिंह ने सभी टैक्स कलेक्टरों की जिम्मेदारी तय की है। साथ ही तीन दिनों में सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर की बात करें तो मीरानपुर, पंडा टोला व शहजादपुर वार्ड में बड़ी संख्या में मकान जजर्र अवस्था में हैं। अयोध्या मुख्य मार्ग के किनारे भी कई आवास जर्जर हो चुके हैं। बारिश के समय में इन भवनों के गिरने का अंदेशा है। पूर्व में कई बार इसके लिए शासन प्रशासन स्तर से सर्वे कराने के आदेश दिए गए, लेकिन इस पर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि पालिका क्षेत्र में जर्जर भवनों को चिह्नित करने के लिए सभी टैक्स कलेक्टरों व सफाई नायकों को निर्देश दिया है। बताया कि तीन दिनों में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट देने के बाद ऐसे भवन मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। अभी कोई ऐसे भवनों की जानकारी पालिका के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें