अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में फुटबाल मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार से 7 दिवसीय जनपद स्तरीय जगमोहन पांडेय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तक्षशिला अकबरपुर व न्यू चैंपियन जलालपुर की टीम ने अपने अपने लीग मैच में जीत दर्ज कर अच्छी शुरूआत की। खराब मौसम के बाद भी मैच का आनंद लेने काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का पहला मैच तक्षशिला अकबरपुर व रहमनिया जलालपुर के बीच हुआ। इसमें तक्षशिला ने रहमनिया जलालपुर को 3-0 से पराजित किया। दूसरा मैच राठोर क्लब टांडा व न्यू चैंपियन जलालपुर के बीच हुआ। पूरे मौच के दौरान कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच खत्म होने के अंतिम दौर में न्यू चैंपियन जलालपुर ने एक गोल कर जीत हासिल की। मैच रेफरी का कार्य संदीप जान व विवेकानंद किया, तो कमेंटेटर की भूमिका सुधीर चतुर्वेदी ने निभाई। संवाद