फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टांडा पालिका को मिलेगा नया भवन, संवरेगा हनुमानगढ़ी घाट

Tue, 07 Oct 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 11
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका टांडा को जल्द ही एक नया और अत्याधुनिक कार्यालय भवन मिलने जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हनुमानगढ़ी मोहल्ले में एक आकर्षक और सुविधायुक्त घाट के निर्माण की भी योजना तैयार की गई है। दोनों कार्यों के लिए नगरोदय योजना के तहत करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
वर्तमान पालिका भवन ब्रिटिश शासनकाल का है और अब पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। बरसात में छत से पानी टपकता है, जिससे कामकाज बाधित होता है। इसलिए नगरोदय योजना के अंतर्गत नया, सुरक्षित और आधुनिक भवन बनवाने की योजना तैयार की गई है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं हनुमानगढ़ी क्षेत्र के पुराने घाट को नया रूप देने की योजना में पक्की सीढ़ियां, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की बेंचें और पेयजल की सुविधा शामिल है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से स्वीकृति के बाद काम होगा शुरू
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। दोनों योजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
— अरविंद त्रिपाठी, एसडीएम/ईओ, टांडा


प्रमुख बिंदु एक नजर में
टांडा नगर पालिका का नया भवन होगा पूरी तरह आधुनिक
हनुमानगढ़ी घाट पर पक्की सीढ़ियां, लाइटिंग व पेयजल व्यवस्था

कुल अनुमानित लागत 5 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें