फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 35 करोड़ से चौड़ा होगा टांडा-मया मुख्य मार्ग, तीन लाख आबादी को मिलेगा लाभ

Mon, 16 Dec 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा-मया मार्ग का होगा चौड़ीकरण।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धार्मिक नगरी अयोध्या जाने वाले टांडा-मया मार्ग को राज्य सड़क निधि योजना के तहत चौड़ीकरण व मरम्मत की मंजूरी मिल गई है। 35 करोड़ 66 लाख की लागत से सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क के निर्माण से जनपद के साथ आजमगढ़ व बस्ती समेत लगभग तीन लाख से अधिक की आबादी को सीधे तौर पर आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

टांडा से मया तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को शासन से मंजूरी प्रदान कर दी गई है। यह मार्ग जिले में लगभग 19 किमी.लंबी है। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई सात मीटर है, जिसे बढ़ाकर अब 10 मीटर करने का निर्णय हुआ है। इस मार्ग के चौड़ीकरण हो जाने से जनपद के अलावा निकटवर्ती जनपद आजमगढ़ व बस्ती के लोगों का भी अयोध्या तक जाने वाला मुख्य मार्ग है। राममंदिर के निर्माण के बाद से इस मार्ग पर आवागमन का दबाव प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बीते माह सड़क के फोरलेन के लिए विभाग ने प्रस्ताव भेजा था। इस बीच चौड़ीकरण को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

सुचारू होगा आवागमन
तहसील क्षेत्र टांडा से निकलकर अयोध्या के मया बाजार से मिलने वाली इस सड़क के निर्माण से बुनकर नगरी टांडा में आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। टांडा के नरसिंह वर्मा ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से एनटीपीसी व अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी में सामानों को भी लाने और ले जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही आजमगढ़ व बस्ती के जो गांव जनपद से सटे हैं, वहां के लोग अयोध्या व लखनऊ जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा जनपद के तीन दर्जन से अधिक गांव के लोगों का यह मुख्य मार्ग भी है। इसके चौड़ीकरण होने से लगभग तीन लाख से अधिक की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


आमंत्रित की गई निविदा
शासन से टांडा से मया सड़क के चौड़ीकरण की मंजूरी मिली है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें