फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 16 Dec 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र आलापुर के मदारडीह गांव के निकट रविवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र आलापुर के धनुतारा गांव निवासी मोनू (18) बाइक से हंसवर जा रहा था। मदारडीह गांव के पास उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। हेलमेट न लगाने के चलते उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे वह बेहोश हो गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें