फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा, मऊ व अकबरपुर टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के तक्षशिला में चल रहे फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में तीन मैदानों पर चल रहे स्व. जगमोहन पांडेय मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन टांडा, मऊ, अकबरपुर ने अपने मैच जीते। एक मैच में अकबरपुर व सुल्तानपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमें समय दिए जाने के बाद भी बराबरी पर रहीं। इस पर दोनों को एक-एक अंक दिया गया।
विज्ञापन

जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले के तीन अलग-अलग खेल मैदानों पर चल रहे राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को टांडा स्थित कौमी इंटर कॉलेज मैदान में दो मैच हुए। पहला मैच टांडा व सुल्तानपुर के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में टांडा ने एक गोल से सुल्तानपुर को पराजित किया। टांडा ने तीन, जबकि सुल्तानपुर ने दो गोल दागे। दूसरा मैच मऊ व जलालपुर के बीच हुआ। एकतरफा हुए मुकाबले में मऊ ने 5 गोल किए, जबकि जलालपुर की टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो सकी। ऐसे में मऊ की टीम ने जलालपुर को पांच गोल से पराजित किया।
आयोजन समिति से जुड़े अली अस्करी नकवी ने बताया कि मंगलवार को ही अकबरपुर नगर के जौहरडीह स्थित तक्षशिला शिक्षण संस्थान मैदान में जगमोहन एकेडमी अकबरपुर व प्रतापगढ़ के बीच हुआ। एकतरफा मुकाबले में अकबरपुर की टीम ने 6 गोल किए, जबकि प्रतापगढ़ की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज मैदान में जगमोहन एकेडमी अकबरपुर व सुल्तानपुर के बीच मैच हुआ। कड़े मुकाबले में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए। समय देने के बाद भी जब दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इस पर दोनों को एक एक अंक दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व फुटबाल एसोसिएशन संरक्षक पवन पांडेय ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हार जीत की परवाह नहीं करनी चाहिए। हारजीत को दरकिनार कर अपना शत-प्रतिशत योगदान मैच में दें।
इस मौके पर इकराम अहमद, सचिव गिरिजाशंकर सिंह, घनश्याम गुप्त, आशुतोष पाण्डेय, सिरताज अहमद, नवीन मेहरोत्रा, शमशाद अहमद, शादाब खान, डॉ. जीमुलहक अंसारी, सै. वजीउल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें