अंबेडकरनगर। जिले की शांति व्यवस्था बाधित करने वालों को जेल भेजें। हिस्ट्रीशीटरोंं के साथ टॉप टेन अपराधियोंं पर कार्रवाई में तेजी लाएं। चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाएं। यह निर्देश रविवार को एसपी डॉ.कौस्तुभ ने पुलिस लाइन मेंं आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में थानाध्यक्षोंं को दिया।
एसपी ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने की बड़ी जिम्मेदारी है। इसे लेकर सजगता बरतनी होगी। थानाध्यक्षों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र में गश्त करें। पूर्व में हुए चुनाव में खलल डालने वालों को चिह्नित करें। इससे पूर्व एसपी ने थानावार हत्या, दुष्कर्म, लूट, चोरी आदि अपराधों की समीक्षा की। कहा कि सभी पुलिसकर्मी महिला अपराध पर नजर बनाए रखेंं। अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी के साथ ही पुरस्कार घोषित अपराधियोंं को पकड़ कर जेल भेजने के निर्देश दिया। साथ ही अपराधियोंं के हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर व जिलाबदर की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। पॉक्सो एक्ट, बलात्कार समेत अन्य गंभीर अपराधोंं के अभियोग में प्रभावी पैरवी कर अपराधियोंं को सजा दिलाने का निर्देश दिया। कहा कि भूृमि विवाद के मामले मेंं बिना राजस्व कर्मी के कोई पुलिसकर्मी हस्तक्षेप न करेंं।
एसपी ने आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। प्राप्त शिकायतों का रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने से पहले प्रभारी भली भांति जांच कर लें। एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व पूर्वी श्याम देव, सीओ सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ टांडा शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।