फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बसों के इंतजार में भटकते रहे यात्री

Sun, 10 Nov 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रोडवेज के पास बस का इंतजार करते यात्री। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य परिवहन निगम के अकबरपुर डिपो से 41 बसों के चुनाव व परिक्रमा में चले जाने से रविवार को जिले की सड़कों पर यात्रियों का दबाव बढ़ता दिखा। लोग काफी देर तक आजमगढ़ व लखनऊ जाने के लिए इंतजार करते नजर आए। वहीं निजी बसों में भीड़ रही। यात्री गंतव्य तक जाने के लिए खड़े होकर यात्रा करते नजर आए।
विज्ञापन

कटेहरी उपचुनाव को लेकर बीते माह पुलिस विभाग ने सुरक्षाकर्मियों को लाने और ले जाने के लिए 21 बसों को परिवहन निगम से मांगा। ये बसें पुलिस को सौंप दी गईं। वहीं, अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा को लेकर 20 बसों को शनिवार मंडल मुख्यालय भेजे जाने के बाद से मौजूदा समय में अकबरपुर डिपो के बेड़े में मात्र 32 बस मौजूद हैं। ऐसे में आजमगढ़ व लखनऊ जाने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
बस स्टेशन पर सुबह आजमगढ़ जाने के लिए पहुंचे देवेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अतरौलिया जाना है। आधे घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी बस नहीं आई। वह परिवार के साथ अपने गांव भगतपुर जाने के लिए यहां पहुंचे थे। लखनऊ के लिए बस का इंतजार कर रहे केवल नेगी ने बताया कि 40 मिनट से अधिक का समय बीत गया है। अब पता चल रहा है कि दस मिनट में बस डिपो से निकलेगी। वह बीते दिनों यहां एक काम से आए थे। अब घर वापस जा रहे हैं। गौहन्ना चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे सुनील ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर जाना है। सरकारी बस न आने के कारण निजी बस से जाना पड़ेगा। कुछ देर पहले एक निजी बस सुल्तानपुर के लिए निकली, लेकिन उसमें खड़े होने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन

जल्द लौटेंगी बसें
चुनाव व परिक्रमा में जाने के चलते 41 बसें बाहर चल रही हैं। इसके चलते आजमगढ़ व लखनऊ रूट पर बसों की संख्या में कमी हुई है। इसके बाद भी बस शत प्रतिशत भरकर नहीं आ रही है। जल्द ही कुछ बसें वापस लौट आएंगी। -हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें