फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की लापरवाही से गहराया सफाई संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सफाईकर्मियों की लापरवाही के चलते जिले के ज्यादातर गावों में साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। जगह जगह कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है, तो नालियां बजबजा रही हैं। बरसात के मौसम में कूड़ा करकट के सड़ने व नालियों का गंदा पानी गलियों में बहने से ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मियों की शिकायतें आए दिन जिम्मेदार अधिकारियों से की जाती है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 927 ग्राम पंचायतों में समुचित साफ सफाई के लिए कुल 1,738 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। साफ-सफाई को लेकर शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के अभियान तो चलाए जा रहे, लेकिन सफाईकर्मियों की लापरवाही के चलते अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। लापरवाही इस कदर है कि अधिकांश सफाईकर्मी या तो गांव तक पहुंचते ही नहीं हैं और यदि पहुंचते भी हैं, तो साफ-सफाई का काम परिषदीय विद्यालय तक ही सीमित रहता है। परिणाम स्वरूप संबंधित गावों में जगह जगह कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। समुचित साफ सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी गांव की गलियों में बह रहा है।
बरसात के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदा समय में बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के चलते कूड़ा करकट के लगे ढेर सड़ने लगे हैं। साथ ही नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। इससे एक तरफ जहां कूड़े के सड़ने से दुगंध उठ रही है, वहीं गलियों में गंदा पानी होने के चलते लोगों को आवागमन में मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर विकास खण्ड के ग्राम प्रधान एके वर्मा ने कहा कि सफाईकर्मी की लापरवाही की शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। इससे सफाईकर्मी की लापरवाही लगातार जारी है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि अब वे सफाईकर्मी की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
इस मामले में डीपीआओ रामअशीष चौधरी ने बताया कि सफाई के काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। सभी जरूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें