फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी ने साइकिल सवार ग्रामीण को रौंदा, केस

Fri, 01 Jul 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
साइकिल से अकबरपुर आ रहे एक ग्रामीण को गुरुवार देर शाम एसयूवी ने रौंद दिया। ग्रामीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो      गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत खरगपुर गांव निवासी दुर्गाप्रसाद (55) गुरुवार देर शाम साइकिल से अकबरपुर आ रहा था।

भिखारीपुर गांव के निकट पीछे से आ रही एसयूवी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर जब आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ महेंद्र कुमार ने    बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर   पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

 उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत सेमराघाट निवासी जवाहरलाल (62) पुत्र सभापति गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना अंतर्गत जग्गीपुर गांव निवासी रवि (18) पुत्र बंशीलाल गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय  आनंदनगर तिराहे के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, महरुआ थाना अंतर्गत सरकने गांव निवासी अनूप (15) व अंशु (14) पुत्रगण महेंद्र गुरुवार देर शाम गांव के निकट खेलते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत किन्नूपुर गांव निवासी लकी (5) पुत्र लालमणि शुक्रवार सुबह घर के सामने खेलते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए   उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया   गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें