फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई तरह की गड़बड़ियों के मामले में डीएम ने दो कानूनगो को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कार्यों में मनमानी करने व लापरवाही बरतने के आरोप में आलापुर व अकबरपुर तहसील के दो कानूनगो को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने निलंबित कर दिया है। दोनों कानूनगो को जिला मुख्यालय स्थित सहायक भूलेख अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। दोनों की विभागीय जांच एसडीएम को सौंपते हुए कहा गया है कि जल्द से जल्द आरोप पत्र तैयार किया जाए।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील के औरंगनगर व कुर्की महमूदपुर में तैनात राजस्व निरीक्षक सत्यप्रकाश के विरुद्ध कई तरह की शिकायतें प्रशासन को प्राप्त हुई थीं। डीएम ने इसकी प्रारंभिक जांच कराई तो कई तरह की लापरवाही एवं गड़बड़ी सामने आई। इसमें बिना विवाद वाले वरासत के एक प्रकरण के निस्तारण में रूचि नहीं ली गई, जबकि अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश थे। किसान क्रेडिट कार्ड फार्म भरवाने तथा प्रवासी मजदूरों के विवरण पोर्टल पर अंकित करने में रूचि नहीं ली गई। जन सुनवाई एवं समाधान दिवस पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का समुचित निस्तारण नहीं किया गया।
इन्हीं आरोपों को लेकर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बुधवार को राजस्व कानूनगो को निलंबित कर दिया। एसडीएम भीटी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उधर, आलापुर तहसील में तैनात राजस्व कानूनगो शिवपूजन शर्मा पर आरोप है कि मनमाने ढंग से खतौनी में एक व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया। बड़ागांव निवासी रफाकत उसके पिता नजफशाह की मृत्यु चकबंदी के समय हो गई थी। कानूनगो ने बिना किसी आधार पर भूमि पर नूरुलहसन का नाम अंकित कर दिया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने इस पर कानूनगो को निंलबित कर दिया। एसडीएम अकबरपुर को जांच अधिकारी बनाया गया। दोनों एसडीएम को डीएम ने निर्देश दिया कि दोनों निलंबित कानूनगो के विरुद्ध अविलंब आरोप पत्र दाखिल किए जाएं। इस बीच डीएम ने दोनों निलंबित कानूनगो को कलेक्ट्रेट स्थित सहायक भूलेख अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें