अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व एक वर्ग विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। जहांगीरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर तप्पा हवेली के सहायक अध्यापक संतराज ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व एक वर्ग विशेष को लेकर प्रतिकूल टिप्पणी की थी।
इसे लेकर कुछ संगठनों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी, जहांगीरगंज को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। उसे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जहांगीरगंज से संबद्ध कर दिया गया है।