जलालपुर। पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार सुबह कमरे में युवक का शव लटकते देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छाछू मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी कुलदीप 24 पुत्र घनश्याम का शव बुधवार सुबह कमरे में फांसी किे फंदे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि युवक शाम को खाना आदि खाकर कमरे में सोने चला गया।
मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। बताया जाता है कि आये दिन पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने ऐसा कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।