फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बैंक से लौट रहे सुल्तानपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 21 Mar 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अनंत कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-टांडा मार्ग के महमदपुर मोड़ के निकट शुक्रवार सुबह बैंक से लौट रहे सुल्तानपुर के युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के समय युवक के हेल्मेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस के बंदी वाहन से टक्कर का आरोप लगा रहे हैं, हालांकि अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के कैथी जलालपुर निवासी अनंत (28) अकबरपुर में पुलिस लाइन के पास अपनी बुआ के घर लंबे समय से रह रहे थे। उनके बुआ के बेटे उत्तम की रगड़गंज में मौरंग-सीमेंट की दुकान है। अनंत इसी दुकान को संभालते थे। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के बाद पटेलनगर स्थित केनरा बैंक किसी काम से गए थे।
सुबह करीब 11 बजे बैंक से लौटते समय अकबरपुर-टांडा मार्ग के महमदपुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह उछल कर सड़क पर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोटें लग गईं। उत्तम ने बताया कि अनंत की बाइक में पुलिस के कैदी वाहन ने टक्कर मारी है, जिसकी वजह से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस वाहन के संबंध में जानकारी होने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


पिता व भाई का रो-रोकर बुरा हाल
अनंत के परिवार में पिता रामपूस वर्मा, छोटा भाई अरविंद हैं। पिता रामपूस सुल्तानपुर में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि छोटा भाई अरविंद साथ ही रहता था। मां का पूर्व में निधन हो चुका है और पत्नी से छुड़ौती हो गई है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


वर्जन
सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। कैदी वाहन से टक्कर होने की कोई जानकारी नहीं है। सीसीटीवी कैमरे से जांच कराकर वाहन का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र कुमार मौर्य, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें