अंबेडकरनगर। अकबरपुर की ग्राम सभा कनक पट्टी के प्रधान बालमुकुंद वर्मा का पुणे महाराष्ट्र में एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग करने के लिए चयन हुआ है। कार्यक्रम 22 से 26 मार्च तक होगा।
प्रधान ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों अन्य प्रांतों के प्रधानों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही अन्य स्थानों से आए लोगों से सीखने को मिलेगा। इसके पीछे मकसद है कि ग्राम पंचायत को शहरी क्षेत्र के रूप में भी विकसित किया जा सकता है।
बालमुकुंद वर्मा को गणतंत्र दिवस के मौके दिल्ली में परेड में शामिल होने, मुख्यमंत्री पुरस्कार, आईएसओ सर्टिफिकेट मिल चुका है। (संवाद)