फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कबड्डी में सुलेमपुर की बेटियां अव्वल

Tue, 06 Oct 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी की न्याय पंचायत सुलेमपुर परसावां में कंपोजिट विद्यालय सोनहन में मंगलवार को बाल क्रीड़ा प
विज्ञापन
बसखारी/सुलेमपुर। शिक्षा क्षेत्र बसखारी की न्याय पंचायत सुलेमपुर परसावां में कंपोजिट विद्यालय सोनहन में मंगलवार को बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो और दौड़ में हिस्सा लिया। मैदान पर बच्चों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ अकबरपुर हरगोविंद सिंह और बीईओ बसखारी शैलजा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन


अतिथियों ने रंगोली का निरीक्षण किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर खेल शुरू कराए गए। बालिका कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय सुलेमपुर की टीम प्रथम और अजमेरी बादशाहपुर की टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग में अजमेरी बादशाहपुर ने खिताब जीता जबकि साबुकपुर उपविजेता रहा। खो-खो में कंपोजिट विद्यालय अजमेरी की टीम विजेता और साबुकपुर की टीम उपविजेता रही।

200 मीटर में कंपोजिट विद्यालय सुलेमपुर के हर्षित प्रथम रहे। 50 मीटर में दिशा प्रथम, सौम्या द्वितीय और आर्या यादव तृतीय रहीं। 100 मीटर में अजमेरी बादशाहपुर की सिरसी प्रथम और सोनहन की रुचि द्वितीय रहीं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि हरगोविंद सिंह ने कहा कि खेल और नियमित व्यायाम से बच्चों का शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर और मन से पढ़ाई समेत अन्य कार्यों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। इस दौरान आनंद कुमार सिंह, व्यायाम शिक्षक रामकेश मौर्य, प्रधानाध्यापक रमेश चंद, रैली प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्र और संकुल शिक्षकों ने व्यवस्थाएं संभालीं। बच्चों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें