फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो क्लीनिक व एक पैथोलॉजी केंद्र पर रोक, नोटिस

Tue, 06 Oct 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बिना जरूरी दस्तावेज के संचालित झोलाछाप क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को टीम ने तीन स्थानों की जांच की।
विज्ञापन


दस्तावेज नहीं मिलने पर दो क्लीनिक और एक पैथोलॉजी केंद्र के संचालन पर रोक लगा दी गई। सीएमओ ने संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय प्रताप सिंह और डॉ. सर्वेश कुमार ने दोस्तपुर रोड के चनहा चौराहा पर एम. विश्वास के क्लीनिक की जांच की। संचालक जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

टीम ने सेहरा जलालपुर में डॉ. कनौजिया के क्लीनिक और हंसवर में लाल पैथ लैब की भी जांच की। यहां भी आवश्यक अभिलेख नहीं मिले। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अवैध क्लीनिकों और जांच केंद्रों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


काला फीता बांंधकर किया कार्य
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय व सीएचसी पर कार्यरत कर्मियों ने मांगों को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। सभी कर्मियों ने प्रदर्शन के कारण काला फीता बांध कर कार्य किया। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नियमित करने के साथ ही समान कार्य-समान वेतन के आधार पर वेतन वृद्धि की जाए। कर्मचारियों ने 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी जैसे लाभों की मांग की। उन्होंने गैरजनपद स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति और आउटसोर्स कर्मियों के जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन की भी मांग है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें