फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चीनी मिल में आज से शुरू होगी गन्ने की पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने के पहले रविवार को परिसर में लगे कांटे का पूजन हुआ। साथ ही मशीनों का भी पूजन-अर्चन कर प्रसाद का वितरण किया गया। सोमवार सुबह से गन्ने की पेराई के लिए मशीनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

18 नवंबर से चीनी मिल के पेराई सत्र को लेकर मिल परिसर में रविवार को पूरे दिन तैयारियां की गईं। कर्मचारियों ने संंबंधित मशीनों की साफ-सफाई के साथ उनकी पूजा अर्चना की। रामायण पाठ के समापन के बाद परिसर में लगे तौल कांटे के साथ बायलर मशीन की भी पूज-अर्चना की गई। चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह से गन्ने की पेराई के लिए मिल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सभी क्रय केंद्रों से गन्ने की ढुलाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बताया कि रविवार को शाम तक लगभग दस हजार क्विंटल गन्ना मिल में लाया जा चुका है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें