अंबेडकरनगर। जिले में लगभग दो वर्ष से तैनात सीडीओ आईएएसघनश्याम मीणा का स्थानांतरण कर दिया गया है। आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार जनपद के नए सीडीओ बनाए गए हैं। सीडीओ घनश्याम मीणा को जिले में तैनात हुए आगामी जुलाई माह में दो वर्ष पूरे हो रहे थे।
इस बीच शासन ने मंगलवार देर शाम उन्हें फिरोजाबाद नगर निगम का आयुक्त बना दिया। बांदा में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तैनात रहे सुधीर कुमार को यहां का नया सीडीओ बनाया गया है। वे 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले सुधीर कुमार के जल्द ही यहां कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।