फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन जमा करें डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना जीवित प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। उन्हें कोषागार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजलाल ने बताया कि नवंबर और दिसंबर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अब अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन

पेंशनर्स जीवन प्रमाण पोर्टल या एंड्रॉइड मोबाइल के प्ले स्टोर से जीवन प्रमाण और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करके सत्यापन करा सकते हैं। एप में आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर ओटीपी सत्यापन के बाद आवश्यक विवरण भरकर डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

तकनीकी दिक्कत पर कोषागार में करें संपर्क
वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजलाल ने बताया कि डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र जमा करने में तकनीकी समस्या आने पर पेंशनर कार्यालय आकर भी इसे जमा कर सकते हैं। इसके लिए पीपीओ, बैंक पासबुक और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ मूल दस्तावेज लाने होंगे। कार्यालय दिवस में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें