अंबेडकरनगर। जलालपुर के वाजिदपुर देहात निवासी राजकुमार यादव ने मालीपुर थाने के उपनिरीक्षक शत्रुघ्न सिंह पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।
राजकुमार का दावा है कि वह अपने मित्र नितेश कुमार से मिलने मालीपुर थाने पहुंचे थे, जहां उपनिरीक्षक ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूरी रात थाने में बैठाए रखा। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उस पर मानसिक दबाव बनाया गया और थप्पड़ भी मारा। पीड़ित का कहना है कि उपनिरीक्षक ने उसे छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की, लेकिन असमर्थता जताने पर उनका शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई। थानाध्यक्ष शशांक कुमार शुक्ला ने कहा कि रिश्वत मांगने का आरोप निराधार है। (संवाद)