फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: सऊदी से सात दिन पहले लौटे युवक की पिटाई के बाद मौत, शव रखकर प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2026 06:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, जलालपुर (अंबेडकरनगर)

सार

आरोपियों ने डेढ़ साल पहले हुए विवाद का जिक्र करते हुए ध्रुव की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर किसी तरह घर पहुंचे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब से नौकरी कर सात अगस्त को घर लौटे 40 वर्षीय ध्रुव गुप्ता की रविवार रात पिटाई के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डेढ़ वर्ष पुराने विवाद को लेकर चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और नगपुर खास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। 

विज्ञापन


 नगपुर निवासी ऊषा गुप्ता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति ध्रुव गुप्ता रविवार रात करीब 10:30 बजे बच्चों के लिए टॉफी, बिस्किट और अन्य खाने-पीने का सामान लेने घर से करीब 100 मीटर दूर मुकुंद कैफे गए थे। आरोप है कि वहां निखिल अग्रहरि, करन अग्रहरि, उसका भाई दीपक अग्रहरि और एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे। ध्रुव को देखते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ध्रुव के भाई अमित से हुए विवाद का जिक्र करते हुए पुरानी रंजिश का हिसाब चुकता करने की बात कही। विरोध करने पर आरोपियों ने ध्रुव की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ध्रुव किसी तरह घर पहुंचे और भाई अमित, चाचा बजरंगी तथा पड़ोसी अभिषेक को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें लिटाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार ध्रुव विदेश में नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे। सात अगस्त को ही सऊदी अरब से लौटे थे और घर आने के बाद बच्चों के साथ समय बिता रहे थे। परिवार के मुताबिक बच्चों के लिए सामान लेने निकले ध्रुव की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना पर सीओ अनूप कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अजय सिंह यादव पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगपुर खास सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात है और अधिकारियों की ओर से प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें