फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सजा स्टाइलिश ऊनी कपड़ों का बाजार, प्री-विंटर कपड़ों की धूम

Tue, 04 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर ​​स्थित नई सड़क शहजादपुर में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते लोग।-
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ठंड की शुरुआत धीरे-धीरे होने लगी है। ऐसे में ऊनी कपड़ों का बाजार सजने लगा है। शहजादपुर में लगने वाली पहाड़ी कारोबारियों की ऊनी कपड़ों की बाजार में आई नई किस्में लोगों को खासा लुभा रही हैं। यहां दुकानों पर ब्लेजर, जैकेट, स्वेटर शर्ट, फुल टीशर्ट समेत कई तरह डिजाइनर कपड़े आए हैं। ये स्टाइलिश होने के साथ सर्दी से भी बचाव करेंगे। अभी प्री-विंटर के कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है। सहालग और सर्दी के लिए भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। शहजादपुर के अलावा जलालपुर, आलापुर, बसखारी, टांडा की बाजारों में इस बार गर्म कपड़ों का शानदार कलेक्शन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


शाइनर फ्लापी व पफर की मांग बढ़ी
फोटो-04
उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले कपिल ने बताया कि महिलाओं के लिए ब्लेजर, वूलेन स्कर्ट, हाफ कोट के कई डिजाइन उपलब्ध हैं। इस बार स्टाइलिश कपड़े शाइनर फ्लापी, पफर, चाइनीज लेदर जैकेट प्रमुखता से शामिल हैं। ये बेहद मुलायम, आरामदायक होने के साथ युवा वर्ग को खासा भाएंगे। इनकी कीमत एक हजार रुपये से 3200 रुपये तक है।
-
चार साल से लग रही दुकान
फोटो-05
हिमांचल प्रदेश के मनाली की रहने वाली सरोज थापा का कहना है कि चार साल से यहां स्टॉल लगा रही हैं। इसमें वूलेन टी-शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, हाफ जैकेट, स्वेटर, फुल जैकेट के 20 से अधिक डिजाइन हैं। छोटे बच्चों के लिए मंकी कैप व ऊनी हेडफोन कैप 150 से 300 रुपये तक उपलब्ध हैं। लेटेस्ट डिजाइन के चलते सहालग और दिसंबर-जनवरी की सर्दी के लिए लोग अभी से खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें