फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बीच कक्षा में ही बेहोश हुईं दो छात्राएं

विज्ञापन
फोटो संख्या-24। अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर ठंड के बीच स्कूल से घर जाते बच्चे - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर बुधवार को भी जारी रहा। हर कोई शीत लहर की मार से परेशान दिखा। खासतौर से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए तो पूरा दिन किसी सजा से कम नहीं रहा। इंटर में पढ़ने वाली दो छात्राओं की तो क्लास में ही तबियत बिगड़ कई। दोनों अचेत हो गईं। हीटर से गर्मी देकर किसी तरह उन्हें संभाला गया। इस बीच बुधवार को प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे बीएसए कार्यालय से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित होने की विज्ञप्ति जारी हुई। समय पर विद्यालयों तक सूचना न पहुंचने से करीब-करीब सभी प्राइवेट विद्यालय खुले रहे। इससे कड़ाके की ठंड के बीच छात्र-छात्राओं को ठिठुरते हुए विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ा। उधर, हांड़ कंपाऊ ठंड के चलते करीब पूरे दिन बाजारों में सन्नाटे का माहौल रहा। ठंड से बचने के लिए जगह्र-जगह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
कड़ाके की ठंड अब मुश्किल साबित होने लगी है। हाड़ कंपाऊ ठंड के बीच बुधवार को इंटरमीडिएट की दो छात्राएं बेहोश हो गईं। जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज, नाउसांडा की कक्षा 12 की छात्राएं प्रतीक्षा व इशी विश्वकर्मा विद्यालय पहुंचीं। शिक्षण कार्य चल रहा था कि इसी बीच दोनों को तेज ठंड लगी। पेट में दर्द के साथ ही उल्टी हुई और शरीर में ऐंठन होने लगी। इसके बाद दोनों बेहोश हो गईं। इससे वहां मौजूद छात्राओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर दूसरे कक्षों से शिक्षक वहां पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को प्रधानाचार्य कक्ष में ले जाया गया। यहां हीटर जलाया गया। साथ ही छात्राओं ने दोनों के पैर व हथेली की मालिश शुरू कर दी। कुछ देर के बाद उन्हें होश आया और तबीयत में सुधार हुआ। प्रधानाचार्य सालिकराम वर्मा ने बताया कि दो छात्राओं को ठंड लगी थी। हीटर से उन्हें गर्मी पहुंचाई गई। बाद में उन्हें घर भेज दिया गया।
शीतलहर का दौर मंगलवार को ही शुरू हो गया था। इसके बावजूद छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश की घोषणा नहीं की गई। बुधवार सुबह लगभग आठ बजे बीएसए कार्यालय से विज्ञप्ति जारी हुई कि ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय 18 दिसंबर बुधवार को बंद रहेंगे।
यह सूचना ज्यादातर विद्यालयों तक पहुंच सकी। नतीजा यह रहा कि लगभग सभी प्राइवेट विद्यालय खुले रहे। इसके चलते छात्र-छात्राओं को ठिठुरते हुए विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ा। अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि अवकाश की घोषणा करनी थी तो एक दिन पहले करते, जिससे छात्र-छात्राओं को कड़ाके की ठंड के बीच विद्यालय न जाना पड़ता। अभिभावक रामप्रसाद, अभिमन्यु, राजेंद्र तिवारी, इसरार अहमद व तौफीक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड व बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए।
बुधवार को भी शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते जिला मुख्यालय के अलावा अन्य छोटी बड़ी बाजारों में लगभग पूरे दिन सन्नाटे का माहौल रहा। खराब मौसम के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बाजारों का रुख नहीं किया। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ही कैद रहे। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले वे ठंड से बचने के लिए जगह जगह जले अलाव का सहारा लेते दिखे। ज्यादातर दुकानदार भी अपनी अपनी दुकानों के सामने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। इसके अलावा चाय के होटलों पर भी लोगों ने पहुंचकर ठंड से बचाव की कोशिश की।
बुधवार को कड़ाके की ठंड का सबसे अधिक असर जिला अस्पताल में देखने को मिला। ज्यादातर चिकित्सक विलंब से अस्पताल पहुंचे और समय से पहले ही अस्पताल छोड़कर चलते बने। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अतीक आलम, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके वर्मा, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आरके वर्मा, सर्जन डॉ. नंदलाल सुबह देरे से अस्पताल पहुंचे। कुछ देर मरीजों के इलाज के बाद दोपहर 12 बजे से पहले पहले अस्पताल छोड़कर चलते बने। नतीजा यह रहा कि खराब मौसम में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों को वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। तीमारदार राकेश कुमार, संतराम व कृष्णावती ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों के हित को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए।
बड़ी मशक्कत कर खराब मौसम के बीच मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां पता चला कि डाक्टर ही नदारद हैं। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि सभी चिकित्सक समय पर अस्पताल पहुंचे थे। विलंब से आने या फिर समय से पहले चले जाने की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें