अंबेडकरनगर। नगर पालिका की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज तमसा मार्ग में आयोजित की गई।
आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने चित्रकला कौशल का प्रदर्शन किया। बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करना, कागज एवं कपड़े के थैले का प्रयोग, स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ शहर, ग्रीन अर्थ, स्वच्छ पर्यावरण आदि की पेंटिंग बनाई। साथ ही साफ-सफाई को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रदेव पांडेय, राहुल यादव, हृदयानंद यादव, अवर अभियंता जलकल शैलेंद्र सिंह, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय, जसवंत सिंह यादव, इसराइल, आशीष शुक्ला मौजूद रहे।