कटेहरी विकासखंड के रामपुर बनेथू गांव में बना उपस्वास्थ्य केंद्र हुआ जर्जर
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। विकासखंड कटेहरी के रामपुर बनेथू गांव में बना उपस्वास्थ्य केंद्र बदहाल अवस्था में है। भवन की छत से पानी टपकता है, बरसात में परिसर में पानी भर जाता है, और दीवारों में कई जगह सीलन और दरारें आ चुकी हैं।
वर्षों पहले ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए खोला गया था। फिलहाल इसे जन आरोग्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां रोजाना 20-25 ग्रामीण इलाज के लिए आते हैं। यहां तैनात सीएचओ किरण जयसवाल और एएनएम शिवकुमारी नियमित रूप से सेवा दे रही हैं। महिला स्वास्थ्य जांच अभियान के तहत गर्भवतियों की जांच की जा रही है। इससे मरीजों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में भय का वातावरण बनता है। सीएचओ किरण जायसवाल ने बताया कि ग्राम प्रधान को सूचित किया गया है, फिर भी कभी-कभार ही सफाई होती है। ग्रामीण विजेंद्र निषाद, करिया निषाद, और मनीष ध्रुव सिंह ने मरम्मत की मांग की है।
नए भवन की तलाश जारी
नया भवन बनाने की योजना है, लेकिन नजदीक कोई उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं हो रही है। जैसे ही भूमि उपलब्ध होगी, कार्य शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. अंकुश वर्मा, प्रभारी सीएचसी कटेहरी