फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बसों से कोटा से आ रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लॉकडाउन में कोटा (राजस्थान) में फंसे जिले के छात्र-छात्राओं के रविवार शाम लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। अभी इन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में रोका जा रहा है। डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विद्यालय पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि चार बसों से लगभग सवा 100 छात्र-छात्राएं यहां आ रहे हैं। देर शाम तक एक बस से 29 बच्चे आ गए थे। इन सभी को नवोदय विद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। देर रात तक अन्य बसें भी आ जाएंगी। स्क्रीनिंग के बाद सोमवार सुबह इन सभी की जरूरी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें