अंबेडकरनगर के टांडा क्षेत्र में निकली स्कूल चलो अभियान रैली ।
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा क्षेत्र टांडा के फतेहपुर न्याय पंचायत में स्कूल चलो रैली एनपीआरसी अनवारुल हसन की अगुवाई में जूनियर हाईस्कूल से निकली। एबीआरसी बृजेश यदव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से शिक्षकों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि सभी को अपने नौनिहालों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के प्रति गंभीर होना चाहिए। शिक्षा से ही परिवार व देश की तरक्की सुनिश्चित हो सकेगी। रैली में शामिल विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपने हाथों में शिक्षा से जुड़े स्लोगन लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।
रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरिया, प्राथमिक विद्यालय सेमरिया, प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर, कस्तूरबा विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।