फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: पानी मांगने को सीट से खड़ा हुआ छात्र, ब्रेक लगाते ही ई-रिक्शा से गिरा; पहिये के नीचे आकर मौत

Fri, 31 Jul 2026 08:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में स्कूल में छुट्टी के बाद घर लौट रहा छात्र पानी मांगने को अपनी सीट से खड़ा हुआ। ब्रेक लगाते ही वह ई-रिक्शा से गिर गया। पहिये के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे 10 वर्षीय छात्र रितिक की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्यास लगने पर वह पानी मांगने के लिए वाहन के अंदर खड़ा हुआ था। झटका लगने से नीचे गिर गया। ई-रिक्शा की चपेट में आने से सिर में गंभीर चोट लगी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा जहांगीरगंज इलाके के गिरैया बाजार में हुआ।

विज्ञापन


मूल रूप से जैती गांव निवासी अजीत का पुत्र रितिक (10) गिरैया बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। उसके पिता वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं, जबकि मां निधि गृहिणी हैं। रितिक तीन बहनों शिवांगी (16), दीपिका (13) और रिशु (3) का इकलौता भाई था।

संतुलन खोकर नीचे गिर गया छात्र

शुक्रवार दोपहर विद्यालय की छुट्टी के बाद रितिक अन्य बच्चों के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक, करीब 10 से 12 बच्चे बैठे थे। स्कूल से लगभग 200 मीटर आगे रितिक ने चालक से पानी मांगा। इसी दौरान वाहन के अंदर खड़ा हो गया। तभी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तेज झटके से रितिक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। वह ई-रिक्शा के पहिये की चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से लहूलुहान हो गया।

हादसे की सूचना पर परिजन और विद्यालय के कर्मचारी उसे पहले जहांगीरगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां शाम करीब 4.00 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में कोहराम मच गया

बताया जा रहा है कि रितिक करीब 10 दिन पहले ही अपने बाबा के साथ रोहतक से घूमकर गांव लौटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। ई-रिक्शा चालक चंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें