फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों से पटी माइनर: मालपुर में किसानों को नहीं मिल रहा पानी, सफाई व जलापूर्ति बहाल करने की उठाई मांग

Fri, 31 Jul 2026 06:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में घास-झाड़ियों से मालपुर माइनर पट गई है। किसानों को पानी ही नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने सिंचाई विभाग से सफाई व जलापूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
झाड़ियों से पटी आलापुर का मालपुर माइनर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में खरीफ सीजन के बीच जहांगीरगंज रजवाहा से निकलने वाले मालपुर माइनर में पानी न पहुंचने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। वर्षों से सफाई न होने के कारण माइनर घास, झाड़ियों और छोटे-छोटे पेड़-पौधों से पट गई है। इससे पानी का प्रवाह पूरी तरह प्रभावित हो गया है। नतीजतन धान समेत खरीफ की फसलों की सिंचाई बाधित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


मालपुर माइनर से बेनीपुरा मिश्र, पूरा जट्ठहवा, ठठ्ठपुर, नगदहा, मंडप, गोहलवा, बसहिया सहित आसपास के कई गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। माइनर की बदहाल स्थिति के कारण पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे हजारों बीघे कृषि क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

किसान नीरज यादव, माधव मिश्र, बलराम, इंद्रप्रकाश, हरिराम और रवि सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि माइनर में जगह-जगह घनी घास और झाड़ियां उग आई हैं जबकि कई स्थानों पर छोटे-छोटे पेड़ भी खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने डीएम को पत्र भेजकर मालपुर माइनर की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। एक्सईएन सिंचाई ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें